सीतापुर प्रशासन के खिलाफ भाकपा-माले ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Spread the love


सीतापुर प्रशासन के खिलाफ भाकपा-माले ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बलिया। सीतापुर जनपद के भाकपा-माले राज्य कमेटी के नेता एवं जिला पंचायत के सदस्य कामरेड अर्जुन लाल को सीतापुर प्रशासन द्वारा जिला बदर करने की कार्यवाही के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला सचिव लाल साहब एवं लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एएसडीएम को सौंपा। जिसमें सीतापुर जनपद के माले नेता अर्जुन लाल को जिला बदर करने की कार्यवाही को रद्द करने तथा लखीमपुर खीरी में फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार पार्टी नेता रामदरस को रिहा करने की मांग की गयी। इस अवसर पर बसन्त सिंह, वशिष्ठ राजभर, भागवत बिन्द, लक्ष्मण यादव, राधेश्याम चौहान, रेखा पासवान, लीलावती देवी, पार्वती देवी, मु0 युसूफ, रमेश बिन्द, राजेश गोंड, रामानन्द, विनय खरवार, नागेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र गुप्ता, सुधीर पासवान, जमाल अंसारी, संतोष साहनी, छितेश्वर पासवान, मीना पासवान, अजय खरवार, योगेन्द्र राम, राजमुनी, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *