खेत में चारा काट रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, मौत

Spread the love

खेत में चारा काट रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, मौत

खेल मैदान में सीख रहे थे बोलेरो, अनियंत्रित हुई बोलेरो














बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिण गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को बोलेरो चलाना सीख रहे चालक की गाड़ी बेकाबू होकर खेत में चल गई, जहां मवेशियों का चारा काट रहे 65 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया। आस पास के लोगों ने पीएचसी मनियर ले गये, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के पुत्र ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

मृतक सिंहासन यादव के पुत्र संदीप यादव ने थाने पर दिए तहरीर में लिखा है कि हमारे पिता सिंहासन यादव 65 वर्ष ग्राम रामपुर के रहने वाले थे, वे घर से पशु का चारा काट रहे थे। उधर खेल के मैदान में गाडी चला रहे चालक व उसके साथ अन्य लोगों की गाडी तेजी के साथ मेरे खेत में करीब पांच मीटर अंदर घुसकर मेरे पिताजी को टक्कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में ही उन्हें खेत में छोड़कर फरार हो गए। हम लोग पिताजी को उसी बोलेरो से पीएचसी मनियर ले आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *