
दलकी ग्रापं के सचिव व पूर्व प्रधान से होगी धन की वसूली
बलिया। ग्राम पंचायत दलकी के सामुदायिक शौचालय में अनियमित के कारण पूर्व प्रधान और सचिव से लागत धन की वसूली की जाएगी। उल्लेखनीय की उपनिदेशक ने पंचायत में बनने वाले सामुदायिक शौचालय जानकारी मांगा। जिस पर ग्राम पंचायत में सचिव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय निजी जमीन में बना है। मानदेय न मिलने के कारण संचालिका द्वारा ताला मारा गया है। कोई अभिलेख नहीं है और सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है। जिस पर उपनिदेशक ने कड़ा एक्शन लेते हुए निर्देशित किया गया सामुदायिक शौचालय सरकारी जमीन में बनाना है न कि किसी निजी के जमीन में। इसके निर्माण में अनियमितता की गई है। तत्कालीन प्रधान व सचिव से इसकी वसूली की जाएगी। इस बाबत एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि सत्यापन के लिए मैं गया था। जहां ताला लगा हुआ था। सचिव से अभिलेख की मांग की गई तो सचिव ने बताया कि अभिलेख ब्लॉक में नहीं भगवान के पास है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है