
बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत
बलिया। गड़वार कस्बा के नहर मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े छ: बजे सुहेलदेव प्रतिमा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलेम धनौती निवासी विकास गोंड ऊर्फ सुनील 35 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वही दूसरा बाइक सवार फरार हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौंकी प्रभारी अवधेश कुमार बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।