बलिया में शोहदे ने किशोरी को छत से नीचे ढकेला, गम्भीर

Spread the love

बलिया में शोहदे ने किशोरी को छत से नीचे ढकेला, गम्भीर

पीड़िता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित

नवका ब्रह्म बाबा मेले में गए थे परिवार के सदस्य

बलिया के मनियर थाने का है मामला

बलिया। रविवार की रात करीब नौ बजे मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शोहदे ने एक किशोरी को छत से नीचे ढकेल दिया। जिससे वह गंभीर रूप जख्मी हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में पीएचसी मनियर ले गए और पुलिस को सूचना दी। मनियर पीएचसी से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के तहरीर पर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के घर के लोग नवका ब्रह्म बाबा के मेले में गए हुए थे। इसका फायदा उठाते हुए पड़ोस का युवक 16 वर्षीय लड़की के घर में पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने किशोरी को छत से नीचे ढकेल दिया। जिसे गिरते हुए लोगों ने देखा। बताया जा रहा है कि किशोरी के पैर एवं रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट है। चर्चा तो यह भी है कि युवक हाथ में असलहा लिया था और कहा कि या तो तुम हमको मार दो या मैं तुमको मार दूंगा। यह भी बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी कहीं तय हुई थी। जिससे युवक नाराज था और मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँच मुआयना किया एवं पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार झा ने बताया कि युवती के पिता के तरफ से मनियर थाने में तहरीर दी गई है कि पड़ोसी का एक युवक द्वारा मेरी बेटी को छत से नीचे ढकेल दिया गया। उसके पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसे गिरफ्तार हेतु टीमें गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *