शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर किशोरी से बनाता रहा शारीरिक संबंध

एसपी के निर्देश पर दो माह बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मुकदमा दर्ज करने की बजाय पंचायत में लगी रही हल्दी पुलिस

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि गाजीपुर जिला के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल में काफी समय से रह कर पढ़ती है। ननिहाल में पास के गांव का एक परिचित लड़का अक्सर उसके घर आता जाता था। इसी बीच वह किशोरी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दो माह पहले उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद वायरल करने का धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब किशोरी की मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने आरोपी के परिजनों को घटना से अवगत कराया। लेकिन परिजनों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़िता की मां ने 13 अगस्त 2024 को हल्दी थाने में तहरीर दिया। लेकिन पुलिस मुकदमा करने के बजाय पंचायत करने में जुटी रही। लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। अंततः पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *