बहन का हत्यारा वांछित अभियुक्त भाई गिरफ्तार

Spread the love

बहन का हत्यारा वांछित अभियुक्त भाई गिरफ्तार

दो भाइयों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

किशोरी किसी युवक से करती थी प्यार, भाइयों को लगा था नागवार

तीनों ने बहन की हत्या कर शाहपुर पुलिया के नीचे फेंक दिया था शव

बलिया। मुखबीर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त रविन्द्र राजभर पुत्र स्व पतरु राजभर निवासी पिण्डहरा को नायरा पेट्रोल पम्प पिण्डहरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


आपको बता दे कि विगत 19 जून 2024 को बलिया-बांसडीह मार्ग पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के नीचे किशोरी का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। जिसमें पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में आनर किलिंग में हत्या पाया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के तीन सगे भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक भाई फरार चल रहा था। जिसमें
न्यायालय द्वारा पूर्व में NBW व 84 की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दे कि किशोरी किसी युवक से प्यार करती थी। जिसे तीनों भाइयों ने काफी समझाया था। जब वह नहीं मानी तो तीनों भाइयों ने उसकी हत्या कर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के नीचे शव को फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *