
फर्जी दस्तावेज के साथ जमीन बेचने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमीन का फर्जी मालिक बन बेच रहा था जमीन
बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के साथ जमीन बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता
गौरी शंकर पुत्र सरजू निवासी व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया तथा मनोहर राम पुत्र बनारसी राम निवासी आर्य नगर वायना थाना फेफना जनपद बलिया बताया।
बता दे कि पांच अक्टूबर को पीड़िता द्वारा शहर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी कि वह अपने घर के बगल की जमीन का बैनामा कराने के लिए 120000 में हमारे ही गांव के कृष्णा यादव पुत्र लक्ष्मण यादव द्वारा कराने के लिए तय की। पांच अक्टूबर को रजिस्ट्री आफिस बलिया में हमें रजिस्ट्री कराने के लिए बुलाया और रजिस्ट्री आफिस के कैम्पस में दस्तावेज तैयार कराया। जिसमें स्टाम्प 41500 का स्टाम्प खरीदारी कराया। जिसका रकबा 41/2 दि0 बताया और हम कृष्णा यादव के विश्वास में आकर हस्ताक्षर की, उसके बाद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश हुआ तो पता चला कि विक्रेता राम सुन्दर राय पुत्र दीनानाथ राय निवासी कपुर जिला सोनभद्र जिसका आधार फर्जी निकला और वह व्यक्ति जमीन का मालिक बनकर फर्जी तरीके से बैनामा कर रहा था। जाँच के दौरान उक्त फर्जी व्यक्ति का सही आधार कार्ड मनोहर पुत्र बनारसी (बगरसी) आर्य नगर वायना जिला बलिया के नाम से पाया गया। आरोपी कृष्णा यादव और गवाह गौरी शंकर पुत्र सरजू निवासी चितबड़ागांव जिला बलिया और भीम सिंह द्वारा हमारा पैसा लेकर फर्जी रजिस्ट्री करा रहे थे। जब पुरा प्रकरण संज्ञान में आया तो हमने फर्जी वैनामा होने से रोक दी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 138(4), 319(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गौरी शंकर पुत्र सरजू निवासी व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया तथा मनोहर राम पुत्र बनारसी राम निवासी आर्य नगर वायना थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।