
लूट का 2000 रुपया व वादी का आधार कार्ड संग आरोपी गिरफ्तार
13 सितंबर को कटरिया मोड़ पर आरोपी ने लूट की घटना को दिया था अंजाम
बलिया। शुक्रवार की रात मूखबीर की सूचना पर स्वाट व फेफना पुलिस ने भगवानपुर गांव स्थित कान्हा कालोनी के पास लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया। वही उसके पास से 2000 रुपया नगद व वादी का आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता अमित यादव उर्फ चंचल पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी वजीरापुर थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया। जिसे पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
Slide :
बता दे कि 13 सितंबर 2024 को वादी द्वारा थाना फेफना पर लिखित शिकायत किया गया कि मैं बलिया से अपने गाँव कटरिया पैदल जा रहा था। जैसे ही कटरिया मोड़ से करीब 100 मीटर आगे बढ़ा, तभी एक व्यक्ति बाइक से आया और चाकू दिखाकर मेरा बैग और पर्स छीन कर फरार हो गया। मेरे पर्स में एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड व 10,000 रुपए नगद थे। जिसके बाद पुलिस ने धारा 309(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि 13 सितंबर को एक व्यक्ति से फेफना थाना के कटरिया मोड़ के पास अभियुक्त पैसा लूट कर भाग गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से 2000 नगद व वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।













