होटल में कर्मचारी और ग्राहक के बीच जमकर हुई मारपीट

Spread the love

होटल में कर्मचारी और ग्राहक के बीच जम कर हुआ मारपीट


पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा


बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र मानपुर स्थित शंकर होटल शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर ग्राहक और होटल कर्मचारी आपस में भिड़ गए। बातों ही बातों में मामला इतना तूल पकड़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद ग्राहक और होटल कर्मचारियों के बीसीज जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक ग्राहक के सिर पर वार कर कर्मचारियों ने घायल कर दिया। पीड़ित मनीष सिंह ने बताया कि हम तीन चार लोगों से हाथ होटल में गये थे, जहां कुर्सी पर बैठने को लेकर कर्मचारी द्वारा मेरे साथियों से बदतमीजी करने लगा। घटना की लिखित तहरीर चितबड़ागांव थाने पर दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्राहक और शंकर होटल के कर्मचारियों की लिखित तहरीर पर दोनों पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *