छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

छात्रसंघ कराने के लिए चुनाव अधिकारी घोषित करने की मांग की

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

दुबहर। क्षेत्र के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के दर्जनों छात्रनेताओं ने शनिवार को महाविद्यालय के प्राचार्य अभिषेक आर्य को ज्ञापन देकर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की। ज्ञापन में छात्र नेताओं ने उल्लेख किया है कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पोर्टल पर छात्रसंघ 2024 =25 के बहाली की नियमावली जारी की गई है। जिससे अन्य विद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की कार्रवाई हो रही है। इस दिशा में कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में भी छात्र संघ का चुनाव होना नितांत आवश्यक है। छात्र नेताओं ने अविलंब छात्रसंघ के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर विश्वकर्मा साहनी, अभिषेक गुप्ता, आंनद पाण्डेय, अंकित सिंह, रमेश गुप्ता, शिवा कुमार, पवन गुप्ता, नीरज साहनी, राकेश साहनी, दीपांशु यादव, सोनू यादव, प्रेम कुमार, अमन यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *