
बलिया में एनएच किनारे गैराज से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बलिया। गुरुवार की रात नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव में एनएच किनारे स्थित गैराज का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के टेंपो पार्ट्स चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर गैराज संचालक ने पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार नरही थाना के सोहांव गांव निवासी तेज कुमार एनएच किनारे मोटर मैकेनिक है जो टेंपो व बाइक के इंजन आदि का काम करता है। तेज कुमार ने बताया कि उसके गैराज में तीन टेंपो का मरम्मत किया हुआ इंजन रखा हुआ था। इसके अलावा कई बाइक व स्कूटी भी मरम्मत के लिया रखा हुआ था। रोज की तरह वह गैराज में ताला बंद कर घर चला गया। शुक्रवार की सुबह जब गैराज खोलने पहुंचा तो कुंडी कटी हुई थी और टेंपो के तीन इंजन गायब थे। बताया कि चोरों ने मरम्मत के लिए रखी बाइक को बाहर निकाल कर गैराज से इंजन की चोरी की।जिसकी कीमत करीब ढाई लाख है। पुलिस को सूचना दी गई है।








