
बलिया मेंअराजकतत्वों ने तोड़ी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा
बलिया। फेफना थाना अंतर्गत कर्ची परूआ गांव में स्थापित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों द्वारा तोड़े जाने पर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी मूर्ति लगवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कर्ची परूआ में भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह के समय हुआ, जिसे गुरुवार की देररात को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पाकर सुबह से ही क्षेत्र के बसपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। वहीं धीरे—धीरे ग्रामीण भी उग्र हो उठे। जिसमें विधान सभा प्रभारी अरुण कुमार, संजय भारती, अनुज कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र धूसिया, अशोक भारती, अजीत कुमार, सुनील भारती सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की। उधर, सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकांत थानाध्यक्ष फेफना बृजमोहन सरोज सहित थानाध्यक्ष चितबड़ागांव प्रशांत चौधरी व थाना गड़वार दलबल के साथ पहुंचे लोगों को समझाया गया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर ने दूसरी प्रतिमा लगवाने की बात पर ग्रामीणों ने बात मानी। इस संबंध में बृजमोहन सरोज ने बताया कि ग्रामीणों के तहरीर पर के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह दूसरी मूर्ति लगवाने और जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्यवायी की जायेगी।













