बलिया में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी चाकू, गम्भीर

Spread the love

बलिया में दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी चाकू, गम्भीर

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के तडवा चट्टी पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने घायल को पीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ चले गए। उधर सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ एवं भीमपुरा थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके में पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। घायल किशन राजभर उर्फ टेलू 22 वर्ष रामअवध राजभर निवासी थाना उभांव जिला बलिया का रहने वाला है। इस बाबत रसड़ा सीओ मो फहीम कुरैशी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दबिश दी जा ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *