
दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी चाकू, गम्भीर
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम मूराडीह गांव में शुक्रवार की दोपहर बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सोनवानी ले गए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलते ही बैरिया सीओ एवं हल्दी थानाध्यक्ष मय फोर्स के साथ मौके में पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। घायल कृष्णा यादव 26 वर्ष पुत्र शिवजी यादव निवासी रुद्रपुर थाना हल्दी का रहने वाला है। इस बाबत बैरिया सीओ उस्मान ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दबिश दी जा ही है।