बलिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

बलिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बहन द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद हुई घटना की जानकारी

मृतक था कैंसर रोग से पीड़ित, अवसाद में था युवक

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी बाहर रहने वाली बहन द्वारा रात करीब 12 बजे वाट्सएप पर स्टेटस देखने के बाद हुई।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि कोतवाली क्षेत्र के हरपुर पुरानी बस्ती निवासी अनीश मिश्र उर्फ डमडम (38) प्रतिदिन की भांति रविवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों ने समझा कि वह सो गया है। इसी बीच बाहर रहने वाली बहन ने रात करीब 12 बजे डमडम का वाट्सऐप पर स्टेटस देखा तो उस पर ‘मेरी मौत बस एक इत्तेफाक है’ लिखा था। इसके बाद बहन ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पत्नी रीना कमरे में पहुंची, जहां पर अनीश का शव फंदे से लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य तथा आसपास के लोग पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक कुछ माह से कैंसर रोग से पीड़ित हो गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीमारी का इलाज कराया गया था। रोग काफी हद तक ठीक भी हो चुका था। बावजूद डमडम इसको लेकर अवसाद में रहता था। इसी बीच उसने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक का एक बेटा शांतनू तथा एक बेटी सृष्टि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *