रास्ते में रोकवा कर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

Spread the love

अपडेट..

रास्ते में रोकवा कर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

उभाव थाना के जमुआव गांव के पास हुई घटना

तीन को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, दो की तलाश जारी

घटना के पीछे आशनाई का मामला प्रकाश में आया

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। उभांव थाना के जमुआ गांव के पास रविवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर को रोकवा कर बदमाशों ने गोली मार दिया जो हिस्ट्रीशीटर के पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना स्वयं हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।


उभाव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी व घायल शैलेश यादव 30 वर्ष पुत्र शिवलोचन यादव ने बताया कि वह मालीपुर स्थित अपने कपड़े की दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जमुआव के पास पहुँचा कि वैसे ही राहुल यादव, साहब दयाल पहुँचे। इसके बाद पीछे से राजेन्द्र यादव और डब्लू यादव व एक अज्ञात व्यक्ति पहुँचा। डब्लू ने कहाकि कहले रहनी न कि तोके मारब। कहकर गोली मार दिया जो मेरे दाहिने पैर में जा लगी। घायल उभाव थाने का 354 का मजरिया हिस्ट्रीशीटर है जो फरवरी माह में जेल से छूट कर आया था। पीड़ित ने राहुल यादव, साहब दयाल, राजेन्द्र यादव और डब्लू यादव व एक अज्ञात व्यक्ति बताया है। जिसमें से कुछ व्यक्ति 354 के मुकदमें से सम्बन्धित है। इसमें से राहुल यादव, साहब दयाल, राजेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही एक नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए टीमें गठित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। घायल को उसकी प्रेमिका के घर वालो ने गोली मारा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी ) ने अनिल कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मैं व अन्य अधिकारी के साथ ही फोरेंसिक व सर्विलांस टीम मौके पर पहुँच घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और घायल से पूछताछ किया गया। जिसने चार नामजद व एक अज्ञात का नाम बताया। घायल उभाव थाने का 354 का मजरिया हिस्ट्रीशीटर है। घटना कारित करने वालो में से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें एक व्यक्ति जो संदिग्ध है उसने 354 का मुकदमा दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *