रास्ते में रोकवा कर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

रास्ते में रोकवा कर बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

उभाव थाना के जमुआव गांव के पास हुई घटना

बलिया। उभांव थाना के जमुआव गांव के पास रविवार की देर शाम हिस्ट्रीशीटर को रोकवा कर बदमाशों ने गोली मार दिया जो पैर में जा लगी। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना स्वयं हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल अभी जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी शैलेश यादव 30 वर्ष दुकान बनकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जमुआव के पास पहुँचा कि बदमाशों ने उसे रोकवाया। इसके बाद गोली मार दिया जो उसके पैर में जा लगी।

नोट- आगे अपडेट किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *