24 को मनाया जाएगा JNCU का 6वा दीक्षांत समारोह

Spread the love

24 को मनाया जाएगा JNCU का 6वा दीक्षांत समारोह

JNCU के 23342 विद्यार्थियों को प्रदान की जायेगी उपाधि

स्नातक के 19448, स्नातकोत्तर के 3894 है विद्यार्थी

विवि द्वारा पहली बार दो विद्यार्थियों को दी जाएगी पीएचडी की उपाधि

कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होना सुनिश्चित है। इस समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी। इसकी जानकारी देते हुए जेएनसीयू के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि पद्मश्री डाॅ. रामचेत चौधरी, कृषि वैज्ञानिक होंगे। डाॅ. चौधरी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कृषि वैज्ञानिक हैं। जिन्होंने धान की 100 से भी ज्यादा किस्में ईजाद की हैं, जो भारत के अतिरिक्त इंडोनेशिया, विएतनाम जैसे देशों की जलवायु के लिए उपयुक्त हैं। डाॅ. चौधरी गोविंद वल्लभ पंत कृषि विवि, पंतनगर तथा डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, समस्तीपुर में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री एवं श्रीमती रजनी तिवारी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रहेंगी।

बताया कि समारोह में स्नातक के 19448, स्नातकोत्तर के 3894 कुल 23342 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। जिसमें छात्रों की संख्या 9452 और छात्राओं की संख्या 13890 है। इस अवसर पर विवि द्वारा पहली बार दो विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 42 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा। सभी विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली एक विद्यार्थी आयुषी कुमारी सिंह, एमएससी जन्तु विज्ञान को चांसलर मेडल प्रदान किया जायेगा। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में 34 छात्राएँ तथा आठ छात्र हैं। इस अवसर पर कुलाधिपति विवि के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी करेंगी। इस दौरान कुलाधिपति द्वारा प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किट भी वितरित किया जायेगा। दीक्षांत समारोह के पूर्व विवि द्वारा गोद लिए गाँवों के विद्यालयों में और आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गयी थी। जिनके विजेता विद्यार्थियों को इस अवसर पर कुलाधिपति द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *