बलिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किराए के मकान में चंद्रशेखर नगर में परिवार संग रहता था युवक

फेफना के खोड़ीपाकड का मूल रूप से है निवासी

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि फेफना थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड गांव निवासी अभिनव कुमार 22 वर्ष पुत्र अनिल कुमार राम शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में करकट के किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। जहां उसने कतिपय कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अभिनव कुमार किसी मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह किया था। जिसे लेकर कभी दिल्ली तो कभी अन्य जगह रहता था। कुछ सालों से चंद्रशेखर नगर में किराए के मकान पर रहता था। मृतक का एक पुत्र है। मृतक के सामने कुछ आर्थिक संकट भी बताया जा रहा है। जिससे उसने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। सबसे बड़ी समस्या मृतक के प्रेमिका व उसके पुत्र के सामने भरण पोषण को लेकर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *