नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संविदा पर नौकरी देने के नाम पर लिया लाखों रुपया, दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र

बलिया। खेजुरी पुलिस ने रविवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता संजीव कुमार उर्फ मुन्ना कन्नौजिया व अनिल कन्नौजिया पुत्रगण स्व रामवृक्ष कन्नौजिया निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया बताया।जबकि वांछित अभियुक्त चन्दन कन्नौजिया पुत्र अनिल कन्नौजिया निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया के विरूद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा चुकी है। अभियुक्त चंदन की तलाश जारी है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

पुलिस के अनुसार नौ अक्टूबर 2023 को सिकंदरपुर थाना के ग्राम नेहता निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ ने तहरीर दिया था कि ग्राम बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया निवासी चन्दन कन्नौजिया, संजीव उर्फ मुन्ना कन्नौजिया व अनिल कन्नौजिया ने मुझे व मेरे साथी राजू वर्मा, अमृता राय, विकाश रावत से संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे 96000 रुपया, वह मेरे साथी विकाश रावत से 130000 रुपया, अमृता राय से 70000 हजार रुपया और राजू वर्मा से 120000 रुपया लेकर नियुक्ति पत्र दे दिया। जब हम लोग ज्वाइनिंग करने गए तो नियुक्ति पत्र का फर्जी होना पाया गया। जब हम लोग अभियुक्तों के घर गए तो गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर खेजुरी थाने में धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 504 व 506 भादवि पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में धारा 120B आईपीसी की बढोत्तरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *