पकड़ी 11वीं की छात्रा के साथ मारपीट कर नहर में फेंकने का मामला निकला फर्जी

Spread the love

पकड़ी 11वीं की छात्रा के साथ मारपीट कर नहर में फेंकने का मामला निकला फर्जी

छात्रा ने स्वयं निजी मामले को लेकर घटना को दिया था अंजाम

पीड़ित छात्रा व उसके पिता ने घटना को किया स्वीकार

वांछित आरोपी पर एसपी ने 25 हजार का इनाम किया था घोषित

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। 12 सितंबर को थाना पकड़ी पर 11वीं छात्रा को मारपीट कर नहर में धकेल देने के मामले में छात्रा के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसमें बलिया पुलिस द्वारा घटना के सफल अनावरण के लिए एसपी द्वारा आरोपी पर 25000 रुपया इनाम व स्केच भी जारी किया गया था और क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गयी थी तथा थाना पकड़ी सहित सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, सोशल मीडिया सेल टीम को लगाया गया था। जिसमें साक्ष्य संकलन में यह तथ्य प्रकाश में आया कि 11वीं की छात्रा (पीड़िता) के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। पीड़िता व उसके परिजनों द्वारा स्वयं इस बात को स्वीकार किया गया है। पीड़िता द्वारा स्वयं अपने नीजी कारणों से उक्त को घटना की मनगढ़ंत कहानी बनायी गयी थी, पीड़िता के शरीर पर आयी चोटें भी पीड़िता द्वारा स्वयं ही कारित की गयी थी। पीड़िता का न्यायालय के समक्ष बयान अंकित कराया जा चुका है। इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने घटना का सफल अनावरण करने पुलिस टीम को 25000 रुपया के पुरस्कार देने की घोषणा की। कहाकि अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *