पूर्व सैनिकों ने डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र

Spread the love

पूर्व सैनिकों ने डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र

जिला मुख्यालय पर पूर्व सैनिकों के बैठने का मांगा आवास

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने शनिवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें जिला मुख्यालय पर पूर्व सैनिकों के बैठने के लिए आवास की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व सैनिक संगठन जिले के लाखों सैनिक, पूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके परिवार के उत्थान, कल्याण और अधिकरों की रक्षा के लिए विगत 13 सालों से कार्यरत है। यह संगठन ब्लॉक और गांव स्तर पर मीटिंग करता है और उनकी समस्याओं को सुलह-समझौता या स्थानीय स्तर के अधिकारियों या जन प्रतिनिधियों से मिल कर समस्या का निवारण कराने का प्रयास करता है। जिला स्तरीय समस्या के निवारण हेतु सैनिक कल्याण कार्यालय जाता है, लेकिन प्रक्रिया से अनभिज्ञ होने के कारण उसे चक्कर लगाने पड़ते है, इस कार्य को सहज बनाने के लिए यह संगठन बैठक कर उन्हें सही दिशा-निर्देश के साथ मद्द करता हैं। जिला मुख्यालय पर पूर्व सैनिकों के लिए कोई बैठने का स्थान नही हैं। जिसके कारण पूर्व सैनिकों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर आपसी विचार-विमर्श करना पड़ता है।
संगठन ने मांग किया कि पूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर बलिया में खाली पड़ी जमीन पर सैनिक बैठक घर का निर्माण कराया जाय। जब तक सैनिक बैठक भवन का निर्माण नहीं हो जाता, अस्थायी तौर पर टिन शेड़ की व्यवस्था किया जाय, जिसमें सभा व विचार विमर्श करने की अनुमति हो। इसके साथ ही स्वच्छ पीने का पानी हेतु आरो प्लान्ट की सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में सुविधा हो।
वहीं वर्षो से बंद पड़े शौचालय को चालू कराया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, राजकुमार सिंह, दयानन्द पांडेय, अनिल कुमार पाठक, रामाशीष, सत्यनारायण, महात्मा सिंह, अशोक गुप्ता, प्रेम चन्द्र शर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *