
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के 1250 बच्चों का स्वास्थ्य शिविर में हुआ परीक्षण
बलिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में 1250 बच्चों का परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सक डा कृण्णा सिंह, जिला चिकित्सालय के परामर्श दाता बसन्त कुमार सिंह, शान्ति देवी नेत्रालय के डा अजय मौर्य, डा अभिषेक गुप्ता ने छात्र व छात्राओं का चेकअप किया।

इसके साथ हो डॉक्टरों ने छात्र- छात्राओं के वजन के अलावा आंख, कान व गले आदि की जांच की। डा कृष्णा सिंह ने छात्र छात्राओं को एनिमिक,एचआईवी, मलेरिया एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जागरूक भी किया। कहा कि बाहरी खाद्य पदार्थ का सेवन बच्चे न करें और पानी साफ पीए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने आए चिकित्सक टीम को बुकें देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बृजेश प्रसाद, जेपी पाण्डेय, अरविन्द सिंह, प्रियांश आदि मौजूद रहे। संचालन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया।













