NPS व UPS और निजीकरण देश के लिए घातक: समीर

Spread the love

NPS व UPS और निजीकरण देश के लिए घातक: समीर

OPS बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की बैठक

बांसडीह ब्लॉक के अध्यक्ष रामजी व मंत्री बने विवेक

26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित आक्रोश रैली को सफल बनाने का लिया संकल्प

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसडीह पर अटेवा की ब्लॉक इकाई बांसडीह का गठन जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय एवम् जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के देखरेख में संपन्न हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय ने उपस्थित शिक्षकों को संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से विस्तार रुप से अवगत कराया। कहाकि NPS व निजीकरण देश के लिए घातक है। सरकार सभी प्रकार के कार्यों के लिए शिक्षकों को याद करती है, लेकिन जब बात पुरानी पेंशन बहाली की आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। उन्होंने कहाकि एनपीएस की कमियों को सरकार UPS जैसा प्रस्ताव लाकर ढकना चाहती है जो बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है और सबके लिए पुरानी पेंशन की बहाली तक अटेवा का आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान सर्व सम्मत से अध्यक्ष पद पर रामजी वर्मा, महामंत्री विवेक कुमार सिंह,
ब्लॉक संयोजिका गीता सिंह,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय एवम् गौरव यादव, कोषाध्यक्ष संजय खरवार, संगठन मंत्री चंदन कुमार सिंह व रंजीत वर्मा, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार(स्वास्थ्य विभाग),
मीडिया प्रभारी – सिद्धार्थ कुमार सिंह, ऑडिटर गौरव कुमार पाण्डेय तथा कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह एवम् अग्निवेश तिवारी को मनोनीत किया गया। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवम् जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनय राय (जिला प्रवक्ता), मलय कुमार पाण्डेय (जिला संगठन मंत्री), राजेश कुमार सिंह(अध्यक्ष RSM, बांसडीह), धर्मेंद्र गुप्ता(महामंत्री RSM),सत्य नारायण वर्मा, दीन दयाल प्रसाद(ARP), रमाकांत प्रसाद(ARP), प्रेमचंद्,
फूल चंद, नूरजहां,रविकांत तिवारी, प्रमोद प्रजापति,राहुल पाल, अजीत यादव, गौरव श्रीवास्तव,फहमीदाखातून,कमलावती प्रमोद वर्मा, जय प्रकाश भारती, नीरज तिवारी, सत्येंद्र कुमार,योगेंद्र वर्मा, शिवनाथ राम, छोटे लाल कौशिक,मनोज यादव,राधेश्याम वर्मा,राधेश्याम चौहान,सुधीर गुप्ता,आशुतोष मौर्य,राज जायसवाल,प्रवीण श्रीवास्तव,विनय यादव,अविनाश मौर्य सहित सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *