पटरी दुकानदारों ने सीएम व नगर विकास मंत्री को भेजा पाती

Spread the love

पटरी दुकानदारों ने सीएम व नगर विकास मंत्री को भेजा पाती

जाम व सुंदरीकरण के नाम पर पटरी दुकानदारों को हटवाने का है आरोप

डेढ़ वर्ष में नगर के अंदर विकास के नाम पर नहीं रखी गई एक ईंट

बलिया। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों ने शनिवार को मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें शहर में विकास, जाम की समस्या से निजात और पटरी दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत डेढ़ वर्षो से पटरी दुकानदारों की दुकानें यह कहकर हटवा दी गई कि शहर में जाम की समस्या हो रही है और इसका सुंदरीकरण होना है। लेकिन अभी तक विकास कार्यों का कोई एक ईंट नहीं रखा गया और ना ही जाम कि समस्या से निजात मिल पाया। जिससे पटरी दुकानदारों के सामने डेढ़ वर्षो में कोई ठोस पहल न करने से उनके परिवार के भरण पोषण की आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। सागर सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद नगर में ट्रिपल इंजन के नाम पर वोट मांगा गया कि शहर में विकास कार्य को तेजी के साथ किया जाएगा। लेकिन दुर्भाग्यवश बलिया नगर की समस्या दिन प्रतिदिन बद से बत्तर होती जा रही है और यहा के जनप्रतिनिधि सदस्य्ता अभियान का पाठ पढ़ा रहे है। इस मौके पर विवेक ओझा, राशिद कमाल, हरीश कुमार, अबुल फैज, राजकुमार, रवि जायसवाल, राजप्रकाश, इम्तियाज़ अहमद, सूर्यनाथ राम, अमरनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *