बलिया में पति के वियोग में पत्नी ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश जारी

Spread the love

बलिया में पति के वियोग में पत्नी ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश जारी

एक बजे रात में पति की हुई मौत, दो बजे पत्नी नदी में कूदी

पति से बिछुड़ना बर्दास्त नहीं कर सकी पत्नी

महिला का सिंहोरा मिला सरयु नदी के छठ घाट

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में शुक्रवार की रात पति के बिछड़ने के वियोग में वृद्ध पत्नी ने नदी में छलांग लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। शनिवार की सुबह गोताखोरों द्वारा नदी में महिला के शव की तलाश की जा रही है। उधर पति का शव घर पर पड़ा हुआ है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी 62 वर्षीय विशेष सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिनकी शुक्रवार की रात करीब एक बजे मौत हो गई। उनकी मौत से उनकी 56 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सिंह को काफी धक्का लगा और वह रोने लगी। इसी बीच राजकुमारी अपना सिंहोरा लेकर रात करीब दो बजे घर से चुपके से बाहर निकल गई और गांव से सट कर बह रही सरयु के तट पर स्थित छठ घाट पर पहुंच सिंहोरा किनारे रखकर नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद परिवार वालों को जब यह पता चला कि राजकुमारी सिंह घर से गायब हैं तो हड़कम्प मच गया। इसके बाद परिजन पड़ोसियों के सहयोग से संभावित स्थानों पर छानबीन करने लगे। लेकिन उनका पता नहीं चल स्का। जब कुछ लोग तलाश करते हुए छठ घाट पर पहुंचे तो वहां राजकुमारी का सिंहोरा पड़ा मिला। जिससे लोगों ने अंदाज लगाया कि राजकुमारी नदी में कूद गई है। शनिवार की सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *