25 हजार का ईनामिया अभियुक्त को एसटीएफ लखनऊ व मनियर पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

Spread the love

25 हजार का ईनामिया अभियुक्त को एसटीएफ लखनऊ व मनियर पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। सोमवार को मुखबीर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ व मनियर पुलिस ने प्रयागराज के राजापुर ब्लड बैंक वाली गली स्थित शुक्ला लाज के पास से 25 हजार रुपया का इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम व पता गोलू यादव पुत्र राणा प्रताप यादव निवासी उदई छपरा थाना बैरिया जनपद बलिया बताया। मनियर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे एवं एसटीएफ प्रभारी लखनऊ उनि फैजुद्दीन सिद्दकी ने अभियुक्त सर भागने का कारण पूछा तो बताया कि वह धारा 60(1) /72 EX.Act व 420,467,468,471 भादवि थाना मनियर जनपद बलिया से सम्बन्धित मुकदमें वांछित हूं। कुछ दिन पहले मेरे ऊपर 25000 रुपये का इनाम रखा गया है। इस डर से मैं पुलिस से बचने के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत लेने आया था। तब तक आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *