3.30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को खेजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

3.30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को खेजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वालों की आई शामत

बलिया। नौकरी की फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 3.30 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को खेजुरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में चालान कर दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


खेजुरी थाने पर पीड़ित ने लिखित तहरीर दिया था नौकरी दिलाने के लिए पीयूष श्रीवास्तव पुत्र स्व रामनवल लाल श्रीवास्तव निवासी राघवनगर जिला- देवरिया ने पीजीआई लखनऊ का ऑफर लेटर दिया। उसके बाद आईआरसीटीसी संविदा पर रखवाने का झाँसा देने लगा। उसकी बातों पर विश्वास करके तीन लाख तीस हजार रुपये अपने खाते से उसके खाते में स्थानान्तरित कर दिया। लेकिन पीयूष श्रीवास्तव ने नौकरी नहीं लगवाई। जब भी नौकरी लगवाने की बात करता तो उसके द्वारा टाल-मटोल किया जाता रहा। जब अपने दिए गए पैसे की माँग की गयी तो मारने पीटने के साथ अन्य तरह की धमकी देने लगा। कहने लगा कि जहाँ जाना हो जाओ पैसा वापस नही करेंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। करीब नौ माह बाद एसआई सूर्यनाथ यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि जालसाज पीयूष किसी काम से कस्बा सिकन्दरपुर आया हुआ है और बस अड्डा पर खड़ा है। जिसे खेजुरी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *