
बहुजन समाज के महान नायक थे पेरियार: शमीम
डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान में मनाया गई संत पेरियार ईबी रामास्वामी नायकर की जयंती
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्थान में मंगलवार की दोपहर संत पेरियार ईबी रामास्वामी नायकर की सर्वदलीय जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के व संगठनों के लोगों ने संत पेरियार ईबी रामास्वामी नायकर के चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ऐसा समय था, जब इंसान को इंसान नहीं समझा जाता था। छुआछूत, पाखंड और अंधविश्वास चरम पर था। कोई भी इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खड़ा होने का साहस नहीं कर पता था। उसी परिवेश में संत पेरियार ईबी रामास्वामी नायकर जैसे लोग पैदा हुए। जिन्होंने अपना सब कुछ लूटा दिया, मगर समाज की लड़ाई को निरंतर जारी रखा। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण समाज को जगाने में लगा दिया। एसे महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेश धुसिया ने कहा कि सदियों से उपेक्षित बहुजन समाज को समय-समय पर महापुरुषों ने जगाने का काम किया। बताया कि जब तक हम उनके आदर्शों और उनके बताए गए रास्तों पर नहीं चलेंगे तब तक इस समाज का भला नहीं हो सकता। आज कमजोर समाज को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण पर इन सामंती और मनुवादी ताकते की गंदी नजर है। हमें अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। समाज के कल्याण की चिंतन परंपरा को जो हमारे महापुरूषों ने आह्वाहन किया था, उसे आगे भी जारी रखना होगा। इस अवसर पर एआईएमआईएम पार्टी के जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू टैगोर, जिला सचिव सूरज पासवान, भाकपा माले के नेता लक्ष्मण यादव, बृजेश बौद्ध, गुलबदन बौद्ध, दरोगा राम, रविंदर पाल, मुखिया राजकुमार राव, रविंद्र पासवान, छोटेलाल पाल, मन्नू पासवान, सूरज पासवान (राही), मुकेश कुमार, धनंजय कुमार निगम, अमरचंद, परमानंद, सोनू टैगोर, सुभाष चंद्र यादव सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख शैलेश धुसिया व संचालन जिला महासचिव राकेश भारती ने किया।













