लूट व छिनैती करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

लूट व छिनैती करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

सूनसान रास्तों पर लोगों को भयभीत कर घटना को देते थे अंजाम

अभियुक्तों के कब्जे से लूट की एक मोबाइल, दो बाइक, तमंचा, नकली पिस्टल बरामद

बलिया। सोमवार की रात दोकटी पुलिस ने भगवानपुर के पास से लूट व छिनैती के सामान संग चार बदमाशों को गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में चालान कर दिया। वहीं उनके पास से लूट व छिनैती के एक मोबाइल, दो बाइक, एक तमंचा व एक नकली पिस्टल बरामद किया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम और पता क्रमशः अनिल कुमार यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी मिश्र के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया, अंकुश कुमार यादव पुत्र धनजी यादव निवासी मिश्र के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया, वैभव वर्मा पुत्र देव नाथ वर्मा निवासी मिर्जापुर(पूरब टोला) थाना बैरिया जनपद बलिया एवं मोहित कुमार चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी बीबी टोला थाना बैरिया जनपद बलिया बताया। पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग बैरिया- सोनबरसा- दोकटी सुनसान मार्ग पर लोगों को रोककर अपने पास रखे लाईटर नुमा नकली पिस्टल व अवैध तमंचा दिखाकर डरा धमका कर लूट व छिनैती की घटना को अंजाम देते हैं। इसी क्रम में 25 अगस्त 2024 को हम चारों अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बियर पीकर व भोजन कर वापस बाइक से आ रहे थे। तभी रास्ते में एक व्यक्ति जो दोकटी की तरफ जा रहा था, उसकी बाइक को रोककर हम चारों ने मिलकर उसका मोबाइल छिन लिया जो REDME कम्पनी का था। हम लोग आये दिन यह कार्य करते रहते है, अगर कोई विरोध करता है तो अपने पास रखे तमंचे व पिस्टल नुमा लाईटर से उसे डराते धमकाते है तथा मारते पीटते हैं।
बता दे कि 27 अगस्त 2024 को वादी द्वारा थाना पर लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरी बैरिया में दवा की होलसेल की दुकान है। प्रतिदिन की भाँति मैं 25 अगस्त 2024 को अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था कि सोनबरसा दलन छपरा मार्ग स्थित नागा बाबा कुटी व भगवानपुर के बीच में दो बाइक पर सवार होकर आए और मुझसे बिना किसी भी बात के लड़ाई झगड़ा करने लगे और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *