
NPS व UPS के विरोध में 26 को निकलेगा आक्रोश मार्च
OPS की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद
आक्रोश मार्च को सफल बनाने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
बलिया। अटेवा/नेशनल मूवमेंट ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में पूरे देश में आगामी 26 सितंबर को प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर NPS/UPS के विरोध में आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर में अटेवा बलिया के संयोजक समीर कुमार पांडेय एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया के अध्यक्ष व अटेवा के संगठन मंत्री मलय कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के समस्त संगठन के पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुई।
जिसमें NPS/UPS को दोष बताते हुए इसे कूड़ा करार देते हुए OPS बहाली की मांग की गई। इसके साथ ही उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ-साथ रूट मार्च किस तरह करना है आदि के संबंध में जिला अध्यक्ष समीर कुमार पांडेय द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही सभी संगठनों से आह्वान किया गया कि स्वास्थ्य विभाग पेंशन आंदोलन में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। ठीक वैसे ही हमें एनपीएस व यूपीएस के खिलाफ होकर अटेवा/NMOPS आन्दोलन को मजबूती प्रदान करनी होगी। जिससे कि इस NPS/UPS रूपी अभिशाप से पेंशन विहीन साथियों को बचाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी संगठन प्रमुखों ने एक स्वर में 26 सितंबर की रैली को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया। इस मौके पर योगेंद्र नाथ पांडेय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, हेमंत सिंह मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्सरे संघ, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष प्रयोगशाला सहायक संघ, आरबी यादव मंत्री एलटी संघ, प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, रितेश श्रीवास्तव अध्यक्ष ईसीजी संघ, राहुल पाठक मंडलीय मंत्री प्रयोगशाला संघ, वीरेंद्र कुमार वाहन चालक संघ एवं अटेवा बलिया के मंत्री राकेश मौर्य, कोषाध्यक्ष संजय पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, श्याम नारायण यादव, शिवनारायण वर्मा, प्रदीप पाठक, पवन राय, देवनाथ वर्मा, शैलेश शर्मा, मनोज वर्मा, संजय सोनी आदि मौजूद रहे।













