सीडीपीओ बेलहरी पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

Spread the love

सीडीपीओ बेलहरी पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

बलिया। रविवार को ब्लाक बेलहरी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक कर प्रभारी सीडीपीओ बेलहरी पर अवैध वसूली के लिए अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


कार्यकत्रियों ने कहाकि विभाग द्वारा हम लोगों से कार्य के अलावा हर छोटे-बड़े कार्य कराया जाता है। जैसे बीएलओ, स्वास्थ्य विभाग, नियमित फीडिंग आदि कराया जाता है। लेकिन प्रभारी सीडीपीओ बेलहरी इन्दु यादव द्वारा हम लोगों से पोषाहार हाट कुक गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों में भी पैसा माँग रही है और इनकार करने पर मानदेय रोकने व सेवा समाप्ति कराने की धमकी दे रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी बलिया का ध्यान आकृष्ट करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर विमला ठाकुर,अर्चना मिश्रा, शैल कुमारी, निधी सिंह, अनिता तिवारी, ममता ओझा,राजकुमारी तिवारी, बिन्दु देवी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *