
अपडेट
बलिया में बदमाशों ने युवक को चाकू से किया प्रहार, मौत
चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
गांव के मंदिर से प्रसाद खाकर लौट रहा था युवक घर
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में रविवार की देर रात गांव के मंदिर से घर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच निरीक्षण किया गया। वही घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता के तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान जीतू सिंह 26 वर्ष पुत्र शारदानन्द सिंह निवासी अपायल के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि जीतू सिंह रविवार की देर रात गांव के मंदिर पर आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर वापस घर आ रहा था। जिसे रास्ते में पहले से घात लगाए करीब छह की संख्या में बैठे बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही सुखपुरा पुलिस एवं अधिकारी गण मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता शारदानन्द सिंह के तहरीर पर पुलिस ने अपायल गांव निवासी नीरज सिंह उर्फ भुवाली पुत्र गुप्तेश्वर सिंह, सिंधु सिंह, अंकित गोंड एवं हर्ष राम के विरुद्ध नामजद एवं दो अन्य के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसपी विक्रान्त वीर ने बताया कि एक युवक है जिसका नाम जीतू सिंह है। उसके पर चार-पांच लोगों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है। मेरे द्वारा और फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।













