बलिया में बदमाशों ने युवक को चाकू से प्रहार कर किया लहूलुहान, वाराणसी रेफर

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में बदमाशों ने युवक को चाकू से प्रहार कर किया लहूलुहान, वाराणसी रेफर

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में रविवार की देर रात एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच निरीक्षण किया गया। वही घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घायल के परिजनों के तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल की पहचान जीतू सिंह 26 वर्ष के रूप में की गई।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बताया जा रहा है कि जीतू सिंह पर चार-पांच बदमाशों द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। इस बाबत गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि एक युवक था जिसका नाम जीतू सिंह है। उसके पर चार-पांच लोगों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *