बिहार में बलिया के युवक की गोली मारकर हत्या

Spread the love

बिहार में बलिया के युवक की गोली मारकर हत्या

घटना स्थल से बाइक व कट्टा बरामद

घर से निकला बलिया और पहुँच गया मुजफ्फरपुर

मृतक था दिव्यांग व वार्ड नम्बर सात का ग्रापंस

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका (25) पुत्र शेखर यादव को रविवार की रात बदमाशों ने बिहार प्रान्त के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की बाइक व एक कट्टा गिरा मिला। युवक के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार यूपी बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका अपने माता-पिता समेत पूरे परिवार के साथ मुम्बई के ठाणे में रहता था। वहीं पर वह का काम करता था। करीब एक सप्ताह पूर्व वह गांव आया था। रविवार की सुबह डोका अपने घर से बलिया के लिए निकला और न जाने कैसे मजफ्फरपुर (बिहार) पहुंच गया। जहां शाम को डोका की हत्या की खबर पहुंची तो परिजन दंग रह गए। बताया जा रहा है कि मृतक दिव्यांग था। वह अपने गांव में वार्ड नम्बर-07 का ग्राम पंचायत सदस्य भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *