
CLIA प्लेटिनम ब्रिगेड प्रियम्बद कुमार दुबे ने बाली इंडोनेशिया एवं मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन किया प्रतिभाग
LIC बलिया शाखा से मात्र एक प्रतिभागी थे प्रियम्बद कुमार दुबे
मिशन एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2023 -24 भी किया क्वालीफायर, जाएंगे यूरोप
बलिया। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा मिशन एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2022-23 में क्वालीफायर LIC बलिया से मात्र एक CLIA प्लेटिनम ब्रिगेड प्रियम्बद कुमार दुबे बाली इंडोनेशिया एवं मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बलिया शाखा का प्रतिनिधित्व किया। सोमवार को विदेश से लौटने के बाद उनके शुभचिंतकों और अभिकर्ताओं ने कार्यालय पर फूल माला पहनाकर एवं गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आपको बता दें कि जनपद बलिया में जब से भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना हुई तब से लेकर अब तक बलिया का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी एवं CLIA विदेश नहीं जा सका।पहली बार बलिया से एक मात्र CLIA प्रियम्बद कुमार दुबे ने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा विदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। बता दे कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऑल इंडिया से 178 तथा मंडल से दो और बलिया से एकमात्र CLIA प्रियम्बद कुमार दुबे ने प्रतिभा किया। इसके अलावा मिशन एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2023 -24 में भी क्वालीफायर कर भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा यूरोप में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर अजीत कुमार पाठक, भोला, रेनू वर्मा, रणजीत सिंह, विश्राम यादव, दीपक कुमार गुप्ता, राजकुमार यादव सहित दर्जनों अभिकर्ताओं मौजूद रहे।













