बलिया में चाकू से गोदकर बदमाशों ने की युवक की हत्या

Spread the love

बलिया में चाकू से गोदकर बदमाशों ने की युवक की हत्या

बलिया में चाकू से गोदकर बदमाशों की युवक की हत्या

दो लोगों के आपसी विवाद में पड़ना युवक को पड़ा महंगा

मृतक के पिता के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

रघुवंश वर्मा व भिखारी वर्मा के बीच चल रहा था जमीनी विवाद

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा (ओझवलिया) गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी की हत्या मंगलवार की रात चाकू से वार कर बदमाशों ने कर दिया। सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता मनोज तिवारी के द्वारा दिए गए नामजद तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि दुबहर थाना क्षेत्र के ओझावलिया गांव निवासी रघुवंश वर्मा एवं भिखारी वर्मा के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रघुवंश वर्मा की तरफ से हरिछपरा (ओझवलिया) गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी पुत्र मनोज तिवारी ने दो-चार दिन पहले भिखारी वर्मा के परिवार के लोगों से बुलाने और और आकर मिलने की बात कही थी जो भिखारी वर्मा के लोगों को नागवार लगी।

उधर, मंगलवार की शाम करीब सात बजे मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू प्रतिदिन की भांति पूजा जनरल स्टोर का तगादा व खाना लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के कृपा शंकर तिवारी के ट्यूबवेल के पास पहुंचा, वैसे ही पहले से घात लगाए भिखारी ठाकुर के लड़कों ने जान से मारने की नीयत से मृत्युंजय तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घटना जंगल में आग की तरफ फैल गई। मौके पर सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरीमें रखवा दिया। इस मामले में मृतक के पिता मनोज तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने अजीत वर्मा, गुड्डू वर्मा पुत्रगण भिखारी वर्मा तथा विशाल वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा निवासीओझवलिया थाना दुबहर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *