शराब तस्करों पर नरही पुलिस मेहरबान, बिहार के बक्सर उत्पाद विभाग ने पकड़ा

Spread the love

शराब तस्करों पर नरही पुलिस मेहरबान, बिहार के बक्सर उत्पाद विभाग ने पकड़ा

जुगाड़ गाड़ी पर यूपी से बिहार जा रहा था शराब

नरही थाना व कोरंटाडीह चौकी लगातार खुल रही पोल

बलिया। बिहार प्रांत से सटे नरही थाना व कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र से लगातार शराब की तस्करी जारी है। लेकिन नरही पुलिस इनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। कारण कि नरही पुलिस कही न कही इन शराब तस्करों पर मेहरबान है। इसका जीता जागता उदाहरण गंगा पुल पार करते ही बिहार के बक्सर जिले का उत्पाद विभाग है जो इन तस्करों को पकड़ ले रहा है। ऐसी ही घटना मंगलवार को भी देखने को मिली। जहां नरही थाना अंतर्गत कोरंटाडीह चौकी क्षेत्र के उजियार के तकिया निवासी युवक जुगाड़ गाड़ी से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा था। जिसे गंगा पुल पार करते ही बक्सर में उत्पाद पुलिस ने धर दबोचा। जुगाड़ गाड़ी से 400 शीशी से अधिक देसी शराब बरामद हुआ। वही तकिया निवासी चाचा हलीम व भतीजा
पतरू को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। इसमें सीमावर्ती सरकारी दुकान संचालकों की भी भूमिका है। हैरानी की बात है कि इसी भरौली चौराहे पर 24 जुलाई की रात पुलिस अफसरों ने छापा मारा था और बड़ी कार्रवाई की थी। बावजूद तस्करों के हौसले इतना बुलंद है कि तस्कर प्रतिदिन नया तरीका अपना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *