
बलिया सीजेएम ने साइबर सेल प्रभारी को किया तलब
रिपोर्ट प्रेषित नहीं करने पर कोर्ट ने दिया आदेश
बलिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पराग यादव की अदालत द्वारा साइबर सेल प्रभारी से करीब ढाई माह से रिपोर्ट मांगा जा रहा है, लेकिन अभी तक स्पष्ट रिपोर्ट साइबर सेल प्रभारी द्वारा नहीं पेश किया गया। जिसके बाद सीजेएम पराग यादव ने प्रभारी साइबर सेल प्रभारी को 13 सितंबर 2024 को स्पष्ट आख्या सहित व्यक्तिगत पेश होने का आदेश मंगलवार को जारी किया है।
कोर्ट के सूत्र के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के जापलिनगंज निवासी आर्यन कुमार पुत्र अरविंद के खाते से किसी फर्जी कंपनी द्वारा ठगी कर 140284 रुपया जमा करा लिया। जब शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो ऑनलाइन शिकायत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर किया। जहां से शिकायतकर्ता को बताया गया कि 24 मई 2024 को 10000 रुपए और 25 मई 2024 को 40 रुपए स्थानातरण कर होल्ड कर दी गई है। जिसके संबंध में न्यायालय ने कई बार रिपोर्ट तलब किया। लेकिन अभी तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कोर्ट ने प्रभारी साइबर सेल को स्पष्ट आख्या सहित तलब किया है।













