सीएम व जल शक्ति मंत्री को मिएइडि ने भेजी पाती

Spread the love

सीएम व जल शक्ति मंत्री को मिएइडि ने भेजी पाती

19 व 20 को कार्यालय प्रमुख अभियंता का करेंगे घेराव

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश के बैनर तले डिपार्टमेंट के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में हमारे प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक जो सहारनपुर में हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया था कि कार्यालय प्रमुख अभियन्ता में अधिष्ठान कोर में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है और उस भ्रष्टाचार का कारण है शासन के मंशा के अनुसार आनलाइन पदस्थापना, आनलाइन स्थानान्तरण हो। बावजूद इसके अधिष्ठान कोर कार्यालय प्रमुख अभियंता द्वारा अनियमित तरीके से सम्बद्धता, समायोजन और अन्य जो भी भ्रष्टाचार है। उस भ्रष्टाचार के खिलाफ हम लोग पूरे प्रांत में मुख्यमंत्री तथा जल शक्ति मंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया। इसी क्रम में प्रांतीय नेतृत्व गया है। कहाकि 19 तथा 20 सितम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम है। जिसमें कार्यालय प्रमुख अभियंता का घेराव किया जायेगा। हमारा संघर्ष जब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जाता,तब तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *