चालक की पलक झपकते ही खाई पलटा ट्रक, खलासी की मौत, बाल-बाल बचा चालक

Spread the love

चालक की पलक झपकते ही खाई पलटा ट्रक, खलासी की मौत, बाल-बाल बचा चालक

ट्रक को गैस कटर से काटकर खलासी के शव को निकाला गया बाहर

बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग के माधोपुर चीनी मिल के पास मंगलवार की भोर में ट्रक चालक की झपकी से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन खलासी छोटू पुत्र सुलम राम निवासी औरंगाबाद बिहार की मौत हो गई। ट्रक में लदा लोहा ट्रक केबिन को छेदते हुए खलासी के पास पहुँच गया। जिसके शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर लोहे की सामग्री लादकर चालक व खलासी बलिया से रसड़ा की तरफ आ रहे थे। जैसे ही माधोपुर के समीप पहुँचे कि चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे ट्रक से अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खाई में पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की भनक लगते ही आस-पास के लोग दौड़ पड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *