अधिकारियों का छापा हुआ बेअसर, जोरों पर हो रही तस्करी

Spread the love

नरही पुलिस ने शराब तस्करों को छोड़ा, बिहार पुलिस ने पकड़ा

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। भरौली गंगा पुल व नदियों के रास्ते शराब व पशु की तस्करी आज भी जारी है। इसका जीता जागता प्रमाण रविवार को देखने को मिला। जहां नरही पुलिस ने शराब तस्करों को छोड़ दिया। वही बिहार पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोच लिया। इसके साथ ही बाइक से 135 बोतल शराब बरामद किया।

आपको बता दे कि इसी भरौली चौराहे पर 24 जुलाई की देर रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर पुलिस की अवैध वसूली का खुलासा किया था। इस मामले में तत्कालीन नरही थानाध्यक्ष समेत 22 लोग जेल में हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को भरौली बक्सर के बीच गंगा पर बने वीर कुंवर सिंह सेतु से भरौली की ओर से शराब तस्कर बाइक से 135 बोतल देसी शराब लेकर आसानी से बिहार की सीमा में पहुंच गए। जबकि भरौली में ही पुलिस पिकेट है। इसी बीच बक्सर उत्पाद विभाग की पुलिस ने युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक युवक लम्बे समय से इस धंधे में लिप्त है। जिसकी गाड़ी एक बार इटाढी थाना द्वारा शराब के साथ पकड़ी जा चुकी है। बक्सर उत्पाद पुलिस के अनुसार रविवार को दो युवकों को बाइक के साथ झोले में 135 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो युवकों की पहचान रवि यादव व आशीष कुमार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *