बलिया के उमरपुर दियारा में लगी भीषण आग, युवक झुलसा, कई झोपड़ियां राख, मरी एक गाय, दो गाय झुलसी

Spread the love

बलिया के उमरपुर दियारा में लगी भीषण आग, युवक झुलसा, कई झोपड़ियां राख, मरी एक गाय, दो गाय झुलसी

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के उमरपुर दियारा में रविवार की रात लगी आग से कई परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। वही आग की चपेट में आकर एक गाय मर गई। बताया जा रहा है कि रविवार की रात उमरपुर दियारा निवासी बहादुर यादव की झोपड़ी में खाना बनाते वक्त आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आलम यह रहा कि झोपड़ी में बंधी गायों को बचाने में बहादुर यादव झुलस गया। जबकि एक गाय जल कर मर गई और दो गाये झुलस गई। इस अग्निकांड में घरेलू सामान भी जल राख हो गए। आसपास के लोगों को काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और झुलसे युवक को सीएससी नरही ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *