
विद्युत विजिलेंस टीम जो कहे वही सही, नहीं है कोई लेखा-जोखा
विजिलेंस टीम के हर गांव में है वसूली दलाल
विजिलेंस टीम के निशाने पर रहते है कनेक्शनधारी
बलिया। जनपद में विद्युत चोरी रोकने के लिए स्थापित विजिलेंस टीम है की वसूली गैंग आए दिन किसी न किसी गांवों में पहुंचती है। जिनके निशाने पर केवल कनेक्शन धारक होते हैं। सूत्रों की मानें तो यह टीम पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और मौक़े पर लाखों रुपए जुर्माना लगाकर उपभोक्ताओं से डील करते हैं। इसके लिए बकायदे हर गांव में दलाल भी हैं। अब पीड़ित सामने आने लगे हैं जो जल्द ही शपथ पत्र के साथ शिकायत भी करेंगे।
आपको बता दें की विजिलेंस टीम केवल कनेक्शन धारकों के यहां पहुंचती है। जहां जेई द्वारा वीडियो बनाया जाता है। इसके बा जेई के साथ वाला कहता है कार्यालय पर आओ सब रफा-दफा हो जाएगा। यह खेल सोहांव क्षेत्र में लम्बे समय से चल रहा है। डील नहीं करने वालों पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। सूत्र बताते है कि टीम वहीं पहुंचती है जहां लोकल दलाल बताते हैं और फिर शुरु हो जाता है डील का खेल जो देररात में रसड़ा स्थित कार्यालय में होता है। विजिलेंस के जेई मोबाइल से बात करने से भी कतराते हैं। इसका खुलासा कई ग्रामीणों ने किया है। इस बाबत जब विजिलेंस टीम के जेई राजकुमार भगत के मोबाइल पर फोन किया गया तो रिसीव नहीं किया या फिर फोन जान बुझकर काट दिया जा रहा था।













