
अग्निवीर योजना के विरुद्ध छात्रों ने निकाली न्याय पदयात्रा
अग्निवीर योजना को तत्काल समाप्त करने की छात्रों ने की मांग
जीआरपी व आरपीएफ द्वारा युवाओं पर किया गया मुकदमा वापस हो
राष्ट्रपति और राज्यपाल को छात्रों में भेजा पाती
बलिया। अग्निवीर योजना को समाप्त करने तथा अग्निवीर योजना लागू होने के वक्त योजना के विरोध में हुए आंदोलन में निर्दोष युवाओं पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा किए गए फर्जी मुकदमे को वापस करने की मांग को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव व छात्र नेता नीतेश सिंह के नेतृत्व में छात्रों व युवाओं ने सोमवार को न्याय यात्रा निकाली जो द्वाबा की धरती से पैदल चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँची। इस दौरान राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकांत द्विवेदी को सौंपा।
इस दौरान न्याय यात्रा सतीश चन्द्र कॉलेज पर पहुँची वैसे ही छात्रनेताओं ने छात्र नेता नंदन सिंह के नेतृत्व में पदयात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद कारवा मालगोदाम, रेलवे स्टेशन होते हुए चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुँचा, जहां सेनानी चित्तू पांडेय के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद पदयात्रियों का स्वागत पूर्वांचल संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू के नेतृत्व में छात्र तेज प्रताप, अमन सिंह, रोहित, नसीम, अनुराग पटेल आदि ने टीडी कॉलेज चौराहे पर स्वागत किया। ततपश्चात छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचे, जहां राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसके पूर्व नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहाकि सेना भर्ती में केन्द्र सरकार द्वारा अल्प समय के लिए लाई गई अग्निवीर योजना युवाओं के लिए छलावा हैं। इस योजना को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। कहा कि बैरिया के छात्र नेताओं ने नितेश सिंह के नेतृत्व में आंदोलन की शुरुआत कर दिया हैं। जिस काम को सांसद और विधायक को करना चाहिए वह आज छात्रनेता कर रहे। इसीलिए वर्तमान समय के नेता छात्रसंघ को बंद किए हुए है। इस मौके पर छात्र नेताओं के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि युवाओं की मांग जनहित में है, इनके समर्थन में कांग्रेस खड़ी हैं। अग्निवीर योजना तत्काल समाप्त होनी चाहिये। पदयात्रा की अगुवाई कर रहे छात्र नेता नितेश सिंह ने कहाकि अग्निवीर योजना का युवाओं ने विरोध किया था। उनकी आवाज को दबाने के लिए निर्दोष युवाओं पर जीआरपी व आरपीएफ ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया था। जिसके कारण युवाओं को आज भी कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। उन्होंने मांग किया कि युवाओं पर लगे मुकदमे तत्काल वापस लिया जाय। बैरिया से बलिया तक करीब 36 किमि की पदयात्रा तय करने वालो में कुवर सिंह के पूर्व अध्यक्ष नीतेश यादव, समाजवादी छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, रंजन गुप्ता, आदर्श मिश्रा,अमित यादव,धनुष पासवान,देवराज पांडेय,धनुष पासवान,पप्पू यादव,अरविंद कुमारआशु, सूरज साह,अमन सिंह,राजकुमार यादव आदि छात्रनेता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।













