बहू ने ससुर पर लगाए गम्भीर आरोप, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

Spread the love

बहू ने ससुर पर लगाए गम्भीर आरोप, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

बलिया। खबर यूपी के बलिया जिले से है, जहां नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की बहू ने अपने ससुर के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर गम्भीर आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात ही हिरासत में ले लिया। इस मामले में नरही पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पुलिस ऑफिस से ही जानकारी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो घर में ससुर व बहू के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ। इसके बाद बहू ने नरही पुलिस को तहरीर देकर कई गम्भीर आरोप लगाया। जिसके बाद नरही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मामले को रफा दफा कराने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *