
प्रग्रापए के जिला कोषाध्यक्ष बने अजीत पाठक
प्रग्रापए के विस्तार पर बैठक में हुई चर्चा
बलिया। रविवार को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक कृषि भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें संगठन के विस्तार करने पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि तथा प्रग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने कहा कि स्वाभिमान तथा आत्म सम्मान के लिए प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गठित किया गाय। सत्य के लिए संघर्ष ही प्रग्रापए का ध्येय वाक्य है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष के निवेदन पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत पाठक को जिला कोषाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने तथा सामूहिक अंशदान कोष का निर्णय लिया गया।जनपद के वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष ने एसोशिएशन की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव पुष्पेन्द्र तिवारी”सिन्धु” पूर्वांचल प्रभारी द्विगविजय सिंह,अखिलानन्द तिवारी,शशि कान्त ओझा,विश्वम्भर प्रसाद,अजय तिवारी,नागेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र उपाध्याय,शिव दयाल पाण्डेय,अभय द्विवेदी,रजनीश श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, नितेश पाठक, गोपाल प्रसाद, आरिफ अंसारी, इमरान, सार्थक राय, किसान पाण्डेय,मनीष, रमेश जायसवाल, डॉ आनंद राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र नाथ सिंह तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष संचालन केके पाठक ने किया।













