अचानक आई बिजली की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर जोड़ रहा विद्युतकर्मी घायल

Spread the love

अचानक आई बिजली की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर जोड़ रहा विद्युतकर्मी घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र मनियर पर जड़ा ताला, पुलिस ने ताला खोल विद्युत सप्लाई कराई चालू

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर की खुटी बनाते वक्त अचानक आई बिजली से लाइनमैन को झटका लगा। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग उसे तत्काल प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर आक्रोशित लोगों ने पावर हाउस मनियर पर पहुँचकर बवाल काटा और पावर हाउस के गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ताला खोलवाकर विद्युत सप्लाई चालू कराई।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के वार्ड नंबर-आठ जवाहर टोला में लगे ट्रांसफार्मर की खुटी खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। रविवार की सुबह संविदा पर तैनात लाइनमैन शिवजी शर्मा किसी कर्मचारी से फोन पर बातकर प्राइवेट लाइनमैन उमा चौहान को लेकर वार्ड नंबर-आठ जवाहर टोला में ट्रांसफार्मर कार्य शुरू कर दिया। उधर इसी फीडर से जुड़े देवापुर गांव में रविवार की सुबह शट डाउन लेकर प्राइवेट लाइनमैन राजू ने लाइन ठीक करने के विद्युत चालू करवा दिया। उधर पहले से जवाहर टोला में ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे उमा चौहान व शिवजी शर्मा विद्युत के चपेट में आ गए। जिसमें उमा चौहान घायल हो गया। घटना के बाद भगदड़ मच गयी। आनन फानन में इलाज कराने लेकर चले गए। उधर आक्रोशित प्राइवेट लाइनमैन उमा चौहान के पुत्र मनोज चौहान व ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र मनियर पर पहुँच सभी कर्मचारियों को बाहर कर ताला बंद कर दिया। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मनोज से चाबी लेकर ताला खोला और विद्युत सप्लाई चालू करवाई।


वही ताला लगाके लाइनमैन के पुत्र को थाने लाकर कार्रवाई में जुटी है। इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि लाइन फाल्ट को लेकर कुछ लोग पावर हाउस पर गए हुए थेम जिन्हें समझा बुझाकर मामला शातं करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *