अत्यंत निर्धन परिवारों का सहयोग कर नित्य नया मुकाम हासिल कर रहा मदद संस्थान

Spread the love

मदद संस्थान के विस्तार पर बैठक में की गई चर्चा

अत्यंत निर्धन परिवारों का सहयोग कर नित्य नया मुकाम हासिल कर रहा मदद संस्थान

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। महर्षि भृगु मंदिर में मदद संस्थान की बैठक रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें और संगठन के सफलता पूर्ण संचालन पर सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।


बैठक को संबोधित करते हुए मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहाकि नेक और पवित्र नियत से बना यह मदद संस्थान समाज के सबसे निचले व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचने में सफल रहा है और आगे भी रहेगा। कहाकि वह दिन दूर नहीं जब मदद संस्थान के सदस्य ब्लॉक सहित ग्राम पंचायत में भी अपनी टीम खड़ाकर लोगों के दुःख दर्द को बांटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर मदद संस्थान के संरक्षक मंडल में लक्ष्मण गिरि, डॉ हरेराम, बृजेश सिंह गायघाट, सतीश मेहता, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, रमेश मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, रमेश चतुर्वेदी, अनिल सिंह बेलहरी, श्रीप्रकाश सिंह, संत पवनजी महाराज, अरुण सिंह गामा, संदीप सिंह, अजय मिश्र के अलावा उपाध्यक्ष पद पर अरुणेश पाठक, जितेंद्र उपाध्याय, गणेश सिंह, उपसचिव पद पर राजीव शंकर चतुर्वेदी, नितेश पाठक, ऑडिटर शंकर प्रसाद चौरसिया, मीडिया प्रभारी बब्बन विद्यार्थी, प्रवक्ता विवेक सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, आईटी सेल प्रभारी शशांक शेखर पांडेय, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह, विपिन चौबे व विकास चौबे आदि लोगों का चुनाव सर्वसम्मत से किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि आप सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के विस्तार के लिए पूरे मनोयोग से इस कार्य में लग जाय। इस मौके पर शंकर प्रसाद चौरसिया, विवेक सिंह, नीतेश पाठक, रमेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद मिश्रा बच्चन प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, श्रवण पांडेय, अजय मिश्रा, अनूप कुमार गिरी, अभय सिंह, संदीप सिंह, अरुणेश पाठक, अवनीश सिंह, पवन गुप्ता, विनोद पासवान, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, दिग्विजय सिंह, गणेशजी सिंह, राजीव शंकर चतुर्वेदी, अरविंद सिंह, दिलीप पांडेय, श्रीभगवान चौधरी, अंगद सिंह, दुर्ग विजय सिंह, लालबाबू वर्मा, अजीत सिंह, दीपक गुप्ता, अवधेश गुप्ता, निरंजन तिवारी, बब्बन विद्यार्थी नरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन रणजीत सिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *